कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री बदलने को बसपा ने बताया अपनी जीत

by | Sep 20, 2021 | Political

Sep 20, 2021 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को बदलना बहुजन समाज पार्टी की जीत है और यह बसपा की मजबूती की ही निशानी है कि कांग्रेस पार्टी का सारा जोर अब इस बात पर लगा हुआ है कि बसपा को पंजाब में रोका कैसे जाए लेकिन बसपा कांग्रेस के रोकने पर नहीं रूकने वाली क्योंकि बसपा के कार्यकर्ता अब पंजाब में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने की पूरी तैयारियां कर चुके हैं और अब यदि इंतज़ार है तो सिर्फ और सिर्फ चुनावों की घोषणा का।

यह विचार बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रस्तुत किए। वे पंजाब के ताजा सियासी हालातों के संदर्भ में पत्रकारों से साथ मुखातिब थे जहां उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साल 2002 से 2007 तक पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार थी और उसके मुख्यमंत्री भी कैप्टन अमरेंद्र सिंह ही थे और उस वक्त भी कैप्टन के खिलाफ इससे बड़ी बगावत हुई थी लेकिन उस बगावत के दौरान कांग्रेस हाईकमान कैप्टन की पीठ पर डटकर खड़ी थी जबकि इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो पाया क्योंकि कांग्रेस की पंजाब इकाई और हाईकमान को इस बात का स्पष्ट तौर पर पता चल चुका है कि बसपा ने पंजाब में कांग्रेस की जड़ों को इस कदर हिलाकर रख दिया है कि अब संभाले नहीं संभला जाएगा और इन हिली हुई जड़ों का ही असर है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी से धड़ाम से नीचे आ गिरा है।

स. गढ़ी ने कहा कि वे इस बात के लिए कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि जिसे मर्जी दूसरा मुख्यमंत्री बिठा दें या फिर दूसरे के साथ जातिगत राजनीति के चलते और भी एक दो को बिठा सकते हैं, लेकिन बसपा 2022 में कांग्रेस को सबक सिखाएगी और अब कांग्रेस चाहे जितने भी मुख्यमंत्री बदल ले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हकीकत यही है कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता के साथ जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया और कांग्रेस के बुरी तरह से फेल होने का यही कारण है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch