टिकरी बार्डर पर दर्दनाक हादसा, तीन महिलायों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

by | Oct 29, 2021 | Political

Oct 29, 2021 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

हरियाणा : खेती कानूनों को रदृ करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे आज़ बड़ा हादसा हो गया जिस हादसे में पंजाब के जिला मानसा की निवासी 3 किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल भी हुई है। घटना सुबह करीब 6.15 बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस की ओर से उसकी तलाश की जा रही है।

गुरुवार सुबह करीब 6:15 बजे किसान आंदोलन में छिंदर कौर पत्नी भान सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष, गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र करीब 60 वर्ष जो झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास रहते थी और अपनी बारी खत्म कर पंजाब जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। वे डिवाइडर पर बैठी थीं। तभी झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर (एचआर 55 N-2287) ने टक्कर मार दी, जिसमें उक्त तीनों की मृत्यु हो गई व गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसे सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि खोए हुए जीवन की भरपाई कोई नहीं कर सकता। इस त्रासदी से पंजाब के परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। पंजाब सरकार ने मृतक महिलाओं के परिवारों के लिए राहत का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch