फगवाड़ा : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर से आ रही है जहां पर बाद दोपहर फगवाड़ा में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री का फगवाड़ा में सिक्ख जत्थेबंदियों द्वारा विरोध किया गया है। गौर हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल फगवाड़ा से उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मान के चुनाव प्रचार के लिए फगवाड़ा में आए थे।
यह विरोध जत्थेबंदियों द्वारा बंदी सिंहो की रिहाई के मामले को लेकर किया गया, इतना ही नहीं इस विरोध के दौरान सिक्ख जत्थेबंदियों के एक युवक ने तो अरविंद केज़रीवाल को अपना जूता तक दिखा दिया।
जिसे देख कर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए लेकिन गनीमत रही कि युवक ने जूता सिर्फ दिखाया अगर युवक द्वारा जूता फेंक दिया ज़ाता तो फगवाड़ा में माहौल तनावपूर्ण हो सकता था।








