चंडीगढ़ में भ्रामक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई, लेखिका समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर FIR दर्ज

by | Apr 21, 2026 | Crime

Apr 21, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ से सोशल मीडिया पर फेक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस ने भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले में लेखिका मधु किश्वर सहित कई सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की है।

पुलिस को 19 अप्रैल को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया गया है। इस वीडियो में अश्लील और भ्रामक शब्द जोड़कर एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि वायरल वीडियो असल में एक ट्रैवल व्लॉगर का था, जिसे एडिट कर गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। शिकायतकर्ता महिला और उसके पति ने आरोप लगाया कि यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया गया, ताकि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है कि भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch