पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, अब Teachers को नहीं करना होगा यह काम

by | Mar 30, 2022 | Political

Mar 30, 2022 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पटियाला :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि स्कूल एवं कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उन्हें इसके अतिरिक्त कोई और काम नहीं सौंपा जाएगा। साथ में मान ने उनके लंबित मुद्दों के जल्द समाधान का भी वादा किया।

 

मान ने एक ‘गारंटी’ देते हुए कहा कि पंजाबी विश्वविद्यालय को उसके कर्ज से निजात दिलाई जाएगी ताकि वह उत्तर भारत में उच्च शिक्षा के लिए एक बेहतरीन संस्थान के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सके। मुख्यमंत्री तीन दिवसीय पंजाबी सिनेमा, टेलीविजऩ और थिएटर मेगा शो के विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इसका आयोजन पंजाबी फिल्म एवं टीवी एक्टर्स एसोसिएशन एवं पंजाबी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि विद्याíथयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि निधि की कमी की वजह से कोई भी उच्च शिक्षा हासिल करने से महरूम नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के सभी लंबित मुद्दों को जल्द हल किया जाएगा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कोई भी मजबूर नहीं होगा।

मान ने यह कहा कि स्कूल और कॉलेज शिक्षक अब से सिर्फ पढ़ाने के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे जैसा दिल्ली में किया गया है और उन्हें कोई और कार्य नहीं सौंपा जाएगा। दिल्ली में ‘आप’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में प्रतिशोध का कोई स्थान नहीं है और इस वजह से किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ED ने छापा मारा। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर को घेर लिया और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया।...

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

पंजाब की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत उनके जालंधर स्थित आवास और यूनिवर्सिटी परिसरों...

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक सैलून को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार तरुण कुमार नामक युवक बाल कटवाने के लिए कई बार सैलून पहुंचा, लेकिन उसे लगातार इंतजार करने को कहा गया। आरोप है कि बाद में सैलून कर्मचारियों ने उसका काम...

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी के पावन अवसर पर जहां प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था और नगर कीर्तन निकाले जा रहे थे, वहीं कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच देर रात हुई फायरिंग की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।   जानकारी के अनुसार जालंधर से आनंदपुर साहिब जा रही संगत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch