हमले का शिकार हुए एनआरआई परिवार से मुलाकात करने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल

by | Jun 17, 2024 | Political

Jun 17, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

 

हिमाचल के डलहौजी में भीड़ के हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में रविवार को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात की। मंत्री धालीवाल ने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा सहायता का भरोसा दिया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

 

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि हिमाचल में पंजाबी दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करेगी। इसके लिए मैंने पीड़ित परिवार से पुलिस को बयान देने को कहा है ताकि घटना के बारे में इनका पक्ष सही ढ़ंग से सामने आ सके।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल के डीजीपी से बात करने की कोशिश की लेकिन मुझे बताया गया कि अभी वह राज्य से बाहर हैं। धालीवाल ने कहा कि एक दो दिन में हम हिमाचल के मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपेंगे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब से रोज हजारों की संख्या में लोग शिमला, मनाली, कसौली और डलहौजी आदि पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर ही काफी निर्भर है। ऐसी घटनाएं पर्यटकों के मन में डर और संदेह पैदा करेगा। इसलिए हिमाचल सरकार को इस घटना पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

 

बता दें कि बीते शनिवार को पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया और कहा कि उनपर करीब 100 लोगों ने हमला किया। उन्होंने हिमाचल पुलिस पर भी घटना की वीडियो जबरदस्ती डिलीट करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित दंपत्ति का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंवलजीत सिंह स्पेन में 25 साल से रह रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्पेनिश पत्नी और रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले डलहौजी घूमने गए थे।

 

 

 

इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया है। सभी पार्टियों के नेताओं ने एनआरआई शख्स के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आश्वासन दिया कि मान सरकार एनआरआई भाईचारे के साथ हर दुख-सुख में डटकर खड़ी है। इस मामले में भी हम उचित कार्रवाई करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch