गुरदासपुर और खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के आप नेताओं में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा जोश

by | Jun 20, 2024 | Political

Jun 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को गुरदासपुर और खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में लोकसभा चुनाव एवं दोनों क्षेत्र के जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

मीटिंग में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार और उस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पार्टी के सभी विधायक और चेयरमैन मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि दोनों लोकसभा क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

 

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी नेताओं और विधायकों से अपने क्षेत्र के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं पर खास ध्यान देने की अपील की और जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम करने को कहा।  

 

मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मेहनत करने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाएगा और उन्हें योग्यता के अनुसार सरकार और संगठन में जगह दी जाएगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch