मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में इन्डस्ट्रीअलिस्ट के साथ किया लंच, व्यापारियों के मसलों पर हुई चर्चा

by | Jul 5, 2024 | Political

Jul 5, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को जालंधर में व्यापारियों कारोबारियों के साथ मीटिंग की और उन्हें संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मीटिंग में आए व्यापारियों साथ बैठकर लंच किया और उनके साथ अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा की। कई व्यापारियों के समस्याओं का तो उन्होंने मौके पर ही समाधान कर दिया और कुछ को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

जालंधर के व्यापारियों से मुख्यमंत्री मान ने  उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का सहयोग करने की अपील की और कहा कि आप मोहिंदर भगत को विधायक बनाएं। मैं इन्हें मंत्री बनाऊंगा। फिर मैं आपके सभी समस्याओं का समाधान मोहिंदर भगत के साथ मिलकर करूंगा।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर निशाना साधा और कहा कि चाणक्य ने लिखा है कि जिस देश का राजा व्यापारी होता है, वहां के जनता भिखारी होती है। लेकिन दुर्भाग्यवश पिछली सरकारों में बैठे कुछ लोग खुद बस, होटल और अन्य तरह के कारोबार करने लगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा और सरकारी खजाने को चूना लगा।

 

उन्होंने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है पंजाब के कई प्रतिभाशाली लोग विदेश से वापस लौटे और यहां आकर नई तरह का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारियों से हिस्सा मांगा जाता था इसलिए वह पंजाब छोड़कर या तो विदेश या दूसरे राज्यों में चले जाते थे। 

मुख्यमंत्री ने मानसा के तीन नौजवान जो बठिंडा के पास ‘पनजॉय’ नाम से वाटर पार्क चला रहे हैं, उनका उदाहरण दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह चलाने वाला एक संस्था ‘पहल’ का भी उदाहरण दिया।

मान ने कहा किसी भी राज्य की तरक्की में वहां के उद्योग और व्यापार का सबसे बड़ा योगदान होता है। उद्योग बढ़ने से ही बेरोजगारी की समस्या खत्म हो सकती है। राज्य का राजस्व भी उद्योग व्यापार के बदौलत ही बढ़ सकता है। 

मुख्यमंत्री ने जालंधर के लिए एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम जालंधर को माझा और दोआबा क्षेत्र की  राजधानी बनाएंगे। हर हफ्ते मैं खुद अधिकारियों के साथ दो दिन यहां आया करूंगा और लोगों की समस्यायों का मौका पर ही समाधान करुंगा। हमने जो यहां किराए पर घर लिया है, यहां के लोगों के लिए सीएमओ होगा।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। मार्च 2026 में जारी एक इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर ने कुल ₹943 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। अर्न्स्ट एंड यंग...

पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

पठानकोट में रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने दीनानगर स्थित गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। मंत्री जब सुबह करीब 9 बजे...

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

पंजाब में नशा और हथियारों पर लगाम लगाने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला लुधियाना के मोती नगर इलाके का है, जहां दो युवकों द्वारा पिस्तौल लहराते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक...

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, मानसा,...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी कथित तौर पर बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की वायरल ऑडियो के जरिए सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch