पंजाब में दिल को झिंझोड़ देने वाली घटना, पांच साल की बच्ची की हो गई मौत

by | Jul 7, 2024 | Crime

Jul 7, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

होशियारपुर के नजदीकी गांव डाडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव में ही बने सरकारी स्कूल में गत दिन 5 वर्ष की बच्ची की मधुमक्खियां काट जाने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान नेहा पुत्री सोनू के रूप में हुई है जो कि गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती थी। घटना के बाद परिवार द्वारा बच्ची को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था पर आज बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद थाना सदर के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिवार के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।  

 

जानकारी देते हुए मृतक बच्ची नेहा की नानी ने बताया कि हर रोज की तरह गत दिन भी उसकी दोहती स्कूल गई थी और इस दौरान मिड डे मील का खाना खाने के बाद बच्ची जब बर्तन रखने के लिए गई तो उसे मधुमक्खियां काट गई। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा परिवार को इसकी सूचना नहीं दी गई और जब छुट्टी होने पर बच्ची को लेने के लिए वह स्कूल गए तो उस समय बच्ची की हालत के बारे में पता चला।  

 

 

उन्होंने बताया कि कल उनके द्वारा गांव के डॉक्टर को ही बच्ची की जांच करवाई गई पर फर्क न पड़ने पर वह बच्ची को सिविल अस्पताल लेने आए थे जहां कि आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने स्कूल के प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि यह सब स्कूल की नालायकी के कारण हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग करते हुए स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और परिवार द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।   

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch