
इस समय की बड़ी खबर श्री खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथ जुड़ी हुई है, कारण कि अमृत्पाल सिंह के भाई को जालंधर देहाती की फिल्लौर पुलिस ने एक महंगे नशे के साथ गिरफ्तार किया है।
फिल्लौर पुलिस ने अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि हरप्रीत सिंह से पुलिस ने करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है। हरप्रीत सिंह गिरफ्तारी होने की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। जिसके बारे में जल्दी ही प्रैस कांफ्रैस कर पूरा खुलासा किया जाएगा।








