मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को खेतों में मोटरों के पास चार-चार पौधे लगाने की अपील की

by | Jul 12, 2024 | Political

Jul 12, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

 पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने के लिए सभी किसानों को अपने खेत की मोटरों (ट्यूबवेल) के आसपास कम से कम चार पौधे लगाने की अपील की।

 

 राज्य में पौधारोपण अभियान का जायजा लेने के लिए यहां अपने कार्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाना समय की मांग है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में लगभग तीन करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए आने वाले दिनों में एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

 

 भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसान इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है, उसी प्रकार वे प्रदेश में हरियाली का क्षेत्रफल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

 

 मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष कुल 1.2 करोड़ पौधे लगाए गए थे और इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों से इस पौधारोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा ताकि राज्य भर में वन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।  भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में खाली पड़ी सरकारी जमीन की पहचान करने और वहां अधिक से अधिक पौधे लगाने को यकीनी बनाने के लिए कहा।

मुख्य मंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर राज्य के सभी जिलों का निजी तौर पर दौरा कर पौधे लगाने के इस अभियान की

जमीनी स्तर पर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि राज्य में 14.01 लाख मोटरें हैं अगर हर किसान चार पेड़ लगाए तो वन क्षेत्र में काफी वृद्धि होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य सरकार पहले ही 3.95 लाख मोटरों को इस योजना के तहत कवर कर चुकी है, बाकी को इस साल कवर किया जाएगा।

गुरबाणी की पंक्ति ‘पवणु गुरु, पानी पिता, माता धरती महतु’ का जिक्र करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि महान गुरुओं ने वायु को गुरु, जल को पिता और भूमि (पृथ्वी) को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है, जब हमें राज्य के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हुए राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए गुरबाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और राज्य के लोग अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर राज्य सरकार का साथ दें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch