
जालंधर उपचुनाव में हुए आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहला ब्यान सामने आया है।
सीएम मान ने अपने X हैंडल पर Tweet कर कहा कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए सभी को बधाई। बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उपचुनाव के दौरान किए गए वादे के मुताबिक हम जालंधर वेस्ट को भी सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे…मोहिंदर भगत को बहुत-बहुत बधाई…।








