70000 रूपए के लिए किया गया Chandigarh में Blast

by | Dec 1, 2024 | Crime

Dec 1, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

सैक्टर 26 स्थित सेविले बार एंड लाऊंज और डि’ऑरा क्लब के बाहर हुए बम ब्लास्ट के आरोपी अजीत और विनय को इस वारदात के लिए केवल 70,000 रुपए मिले थे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने यूएसए में बैठे अपने साथी रणदीप मलिक के जरिए उन्हें यह रकम भेजी थी। ब्लास्ट के पीछे की वजह क्लब मालिकों द्वारा गोल्डी बराड़ की फिरौती कॉल्स को अनदेखा करना बताया जा रहा है। साजिश का मास्टरमाइंड रणदीप मलिक पिछले एक महीने से सिग्नल एप्प के जरिए इस प्लान को अंजाम देने में जुटा था।

रणदीप मलिक ने अजीत और विनय को नेपाल के रास्ते यूएसए बुलाने का लालच दिया था। दोनों का फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के लिए उनसे फोटो तक मंगवाई गई थी। वारदात से पहले अजीत ने रणदीप को वीडियो कॉल करके क्लब और बार की स्थिति दिखाई। रणदीप से निर्देश मिलने के बाद ही ब्लास्ट किए गए। आरोपियों ने करनाल बस स्टैंड के पास से बम उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

ब्लास्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आरोपी मोहाली में कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने टोल प्लाजा से लेकर हरियाणा में उनकी एंट्री तक का पता लगाया। सैनी माजरा टोल प्लाजा पर बाइक छिपाने के बाद आरोपी हरियाणा रोडवेज की बस से बरवाला पहुंचे। वहां सोनू नामक युवक से लिफ्ट लेकर अपने गांव पहुंचे। पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे आरोपियों की पहचान हुई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch