श्री राधा कृष्ण सेवा समिति की बैठक प्रधान अरूण खोसला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। खोसला ने बताया कि 31 अगस्त को शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा पुरानी दाना मंडी के प्रसिद्ध् मौनी बाबा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में समापन होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को लेकर श्री राधा सेवा समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर अंजुम धीर, तिलक राज शिंगारी, अमित कक्कड़, मोनू, गोरा, योगेश आनंद, जीता, विक्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Phagwara के S. Sudhir स्वीट Shop पर गोलियां चलाने वाले गिरफ्तार, जालंधर पुलिस ने किए काबू
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी से शहर में एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। CIA स्टाफ टीम ने जोगा फोल्डीवाल और सोनू खत्री गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फोल्डीवाल निवासी हरप्रीत लाल उर्फ...








