22 फरवरी तक के लिए पंजाब में ज़ारी हुए यह आदेश

by | Dec 24, 2024 | States

Dec 24, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बड़ी  खबर नवांशहर से आ रही है जहां पर

जिला मैजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने धारा 144 के तहत जिले की सीमा के भीतर विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं। जिले में विभिन्न संगठनों व यूनियनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना/प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर धरना देने आदि के दौरान चंडीगढ़-जालंधर-अमृतसर जाने वाले लोगों को तथा आपात स्थिति में मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बुलैंस के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली असुविधा को देखते हुए सड़कों/चौराहों पर ट्रैफिक जाम पर पूर्ण पाबंदी लगाने का आदेश दिया गया है।

जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले के तीनों उपमंडलों में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं और इन स्थानों पर कोई भी संगठन/संघ स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। इन स्थानों में सब-डिवीजन नवांशहर में दशहरा ग्राऊंड नवांशहर और नगर परिषद नवांशहर के अधिकार क्षेत्र में गांव गुजरपुर कलां के पास रेलवे फाटक बंगा रोड नवांशहर, सब डिवीजन बंगा में पुनिया गांव और सब-डिवीजन बलाचौर में नगर निगम खेल का मैदान जगतपुर रोड की पहचान की गई है। निर्धारित स्थानों पर मंजूरी लेने के बाद संबंधित उपमंडल मैजिस्ट्रेट से लाउडस्पीकर की मंजूरी लेना जरूरी होगा। नवांशहर में चंडीगढ़ चौक, बस स्टैंड चौंक और नेहरू गेट पर किसी भी तरह का धरना/ट्रैफिक में बाधा डालने पर पाबंदी है। इसके साथ ही जिले के तहसील परिसरों, एस.डी.एम. परिसरों और डी.सी. कॉम्पलैक्स में ऐसी किसी भी गतिविधि, धरना देने या लाऊड स्पीकर बजाने पर भी पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।

सतलुज नदी और बिस्त दोआब नहर में नहाने पर पाबंदी
जिला मैजिस्ट्रेट ने जिले की सीमा के भीतर सतलुज नदी और बिस्त दोआब नहर में नहाने पर पाबंदी लगाई है। जिला मैजिस्ट्रेट के मुताबिक ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के घटित होने से परिवार के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी दुःख होता है, जिस पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मौके पर नहाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए हैं। उक्त आदेश 22 फरवरी तक लागू रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch