🔴 वेस्ट हलके में 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, मुख्य आरोपी 9 दिन के पुलिस रिमांड पर 🔴

by | Nov 25, 2025 | Crime

Nov 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

वेस्ट हलके में 13 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। इस दर्दनाक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरमिंद्र सिंह उर्फ रिपी को आज अदालत ने 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था, ताकि हत्या की वजह, घटना की पूरी टाइमलाइन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा सके।

ACP हरमिंद्र सिंह गिल ने बताया कि आरोपी को बीते दिन गिरफ्तार करने के बाद आज मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड मंजूर हुआ। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े कई जरूरी पहलुओं की पड़ताल होगी।

जांच में लापरवाही पर कार्रवाई

इस मामले को लेकर पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में देरी और लापरवाही पाए जाने पर ASI मंगता राम को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मियों को डिसमिस करने की सिफारिश की गई है। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि बच्ची के परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और आरोपी को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch