होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जीरकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by | Feb 4, 2026 | Crime

Feb 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जीरकपुर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जीरकपुर–पंचकूला रोड पर स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के घिनौने धंधे का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने होटल से 7 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि होटल मैनेजर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ASP गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से होटल में देह व्यापार चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल मालिक की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ASP ने कहा कि देह व्यापार के खिलाफ जीरकपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अब तक पुलिस करीब 65 युवतियों को इस अवैध धंधे से मुक्त करा चुकी है।

उन्होंने बताया कि लगातार छापेमारी से इस धंधे में शामिल लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस पर निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधि सामने आते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है। जिस इमारत में गैर-कानूनी गतिविधि चल रही थी, उसे सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही होटल के दस्तावेज और लेन-देन की भी जांच हो रही है।

ASP ने यह भी बताया कि जीरकपुर के VIP रोड पर स्थित दो स्पा सेंटरों में भी छापेमारी की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक फरार हो गए, लेकिन दोनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया कि देह व्यापार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में फिर छाई धुंध, 15 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

पंजाब में फिर छाई धुंध, 15 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

पंजाब में एक बार फिर धुंध ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह राज्य के कई खुले इलाकों में घनी धुंध के कारण दृश्यता कम रही, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। खासकर सुबह के समय वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में...

संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से बढ़ा सियासी तनाव

संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से बढ़ा सियासी तनाव

संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए। कांग्रेस सांसद निलंबित सदस्यों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे और राहुल गांधी भी उसी...

शोर प्रदूषण पर सख्ती, लाउडस्पीकर और प्रेशर हॉर्न पर कड़े नियम लागू

शोर प्रदूषण पर सख्ती, लाउडस्पीकर और प्रेशर हॉर्न पर कड़े नियम लागू

जिले में बढ़ते शोर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि तय मानकों से अधिक शोर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदेशों के अनुसार मैरिज पैलेस,...

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से हेरोइन तस्करी, 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से हेरोइन तस्करी, 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के ज़रिए नशा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताज़ा घटना में पाकिस्तान की ओर से भेजा गया एक ड्रोन भारतीय सीमा में करीब चार किलोमीटर अंदर तक घुस आया। ड्रोन ने हेरोइन की खेप गिराई और वापस लौट गया। जानकारी के अनुसार गांव टांडा इलाके...

नकोदर में पुलिस मुठभेड़, गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े दो शूटर गिरफ्तार

नकोदर में पुलिस मुठभेड़, गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े दो शूटर गिरफ्तार

नकोदर पुलिस ने मंगलवार सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोधरा गिरोह से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नकोदर के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और उसके...

Get In Touch
close slider

Get In Touch