राजपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना वजह

by | Mar 18, 2026 | Crime

Mar 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के राजपुरा से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने कथित रूप से अपनी ही मां की हत्या कर दी। मामला भारत कॉलोनी का बताया जा रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, ओल्ड राजपुरा की दर्शरत कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता दर्शन सिंह एक हादसे के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। घर की देखभाल उसकी मां कृष्णा देवी और बड़ा भाई सरबजीत सिंह करते थे। आरोप है कि सरबजीत अक्सर माता-पिता पर घर और जमीन बेचने का दबाव बनाता था।

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी मां कृष्णा देवी का सिर दीवार पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल राजपुरा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी सरबजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
चंडीगढ़ सेक्टर-9 में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़: शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने जिम से लौट रहे एक युवक को गोलियों से भून दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक जिम से घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल...

कनाडा में 3 दिनों में 3 पंजाबी युवाओं की हत्या, प्रवासी समुदाय में डर का माहौल

कनाडा में 3 दिनों में 3 पंजाबी युवाओं की हत्या, प्रवासी समुदाय में डर का माहौल

चंडीगढ़/कनाडा: कनाडा से लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने पंजाब और प्रवासी पंजाबी समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में अलग-अलग प्रांतों में तीन पंजाबी युवाओं की हत्या के मामलों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। जानकारी के अनुसार, अल्बर्टा प्रांत में 22...

समाना में गुटका साहिब की बेअदबी, इलाके में तनाव; पुलिस ने शुरू की जांच

समाना में गुटका साहिब की बेअदबी, इलाके में तनाव; पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के समाना में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद सिख समुदाय में भारी रोष फैल गया है। खास बात यह है कि यह घटना बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के पास हुई, जहां पिछले 17 महीनों से बेअदबी के...

पंजाब यूनिवर्सिटी फायरिंग केस: बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

पंजाब यूनिवर्सिटी फायरिंग केस: बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU नेता पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर बंबीहा गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला उनके साथियों द्वारा किया गया था और चेतावनी दी गई है कि...

पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट: अगले 3 दिन भारी पड़ सकते हैं, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट: अगले 3 दिन भारी पड़ सकते हैं, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

चंडीगढ़/पंजाब: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में बारिश हो सकती है, जबकि चंडीगढ़...

Get In Touch
close slider

Get In Touch