बमियाल में नशा तस्कर के अवैध मकान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, JCB से ढहाया गया निर्माण

by | Nov 25, 2025 | Crime

Nov 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब प्रशासन ने आज बमियाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर के अवैध रूप से कब्जाई सरकारी जमीन पर बने मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कस्बा बमियाल के उज्ज दरिया किनारे नशा तस्कर मोहम्मद शरीफ़ ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर घर बनाया हुआ था, जिसकी पुष्टि एस.डी.एम. पठानकोट की जांच में हुई।

कार्रवाई के दौरान एस.पी. हैडक्वार्टर रविन्द्र शर्मा, डी.एस.पी. (देहाती) सुखजिन्द्र सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप राज और बमियाल चौकी प्रभारी विजय कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोहम्मद शरीफ़ के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े लगभग 8 मामले दर्ज हैं और वह सीमा पार ड्रोन के ज़रिए हैरोइन तस्करी में सक्रिय था। वर्तमान में आरोपी इसी मामले में जेल में बंद है।

प्रशासन ने कहा कि नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर अब लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इलाके में नशा तस्करी को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch