फगवाड़ा में चोरों का बड़ा वार, घर से 25 लाख के गहने और ₹1.20 लाख नकद ले उड़े

by | Jul 22, 2026 | Crime

Jul 22, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना सदर फगवाड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव चैहड़ां में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित गुरपिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह, निवासी गांव चैहड़ां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीती रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में सो गया था। सुबह जब वह खेतों में स्थित मोटर पर जाने के लिए उठा तो देखा कि घर के कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।

दो अलमारियों को बनाया निशाना

शिकायत के अनुसार चोरों ने गुरपिंदर सिंह की माता मनजीत कौर की अलमारी से ₹1.20 लाख नकद और करीब साढ़े छह तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा उनकी पत्नी जगप्रीत कौर की अलमारी से लगभग 13 तोले सोने के गहने, जिनमें चेन, किटी सेट, चूड़ियां, ब्रेसलेट सहित अन्य कीमती आभूषण तथा चांदी के दो सेट भी चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों ने इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

पंजाब के बरनाला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक महिला सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch