पंजाब में 37 साल बाद सबसे भीषण बाढ़, सतलुज-ब्यास-रावी उफान पर, डैमों से छोड़ा जा रहा पानी

by | Aug 30, 2025 | National

Aug 30, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं, जबकि भाखड़ा डैम, गोबिंद सागर झील और पौंग डैम सहित कई डैमों में पानी लगातार बढ़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बाढ़ के चलते 37 साल का रिकार्ड टूट गया है। 1988 के बाद पहली बार पंजाब में इतनी भयंकर बाढ़ देखने को मिल रही है।

डैमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी वजह से पंजाब के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगते जिलों के साथ-साथ बॉर्डर इलाकों में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

जम्मू रूट पर सैकड़ों ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और लोगों का पलायन तेज हो गया है। कई जिलों में लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे हैं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch