ड्रग नेटवर्क के बाद अब गैंगस्टरों पर निर्णायक वार, पंजाब में शुरू हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: नील गर्ग

by | Jan 20, 2026 | National

Jan 20, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

ड्रग माफिया के नेटवर्क को बड़ी हद तक ध्वस्त करने के बाद अब पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सीधी और निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने इस अभियान को पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी “गैंगस्टरों के खिलाफ जंग” करार देते हुए कहा कि राज्य में अपराध के लिए अब कोई जगह नहीं बचेगी।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नील गर्ग ने ‘आप’ नेता बुट्टा सिंह बैरागी के साथ मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शुरू की गई “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम को 325 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने करीब 32 हजार एफआईआर दर्ज कीं, हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ व ड्रग मनी जब्त की गई। गर्ग के अनुसार, नशा मामलों में सजा की दर अब लगभग 86 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो देश में सबसे अधिक मानी जा रही है।

नील गर्ग ने कहा कि नशों की सप्लाई चेन तोड़ना आसान नहीं था, लेकिन सरकार की साफ नीयत, पुलिस की सख्ती और जनता के सहयोग से यह संभव हुआ। उन्होंने इसका श्रेय पंजाब पुलिस और आम लोगों को देते हुए कहा कि जब सरकार ईमानदारी से काम करती है, तो जनता खुद-ब-खुद उसके साथ खड़ी होती है।

गैंगस्टरवाद पर बोलते हुए गर्ग ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछली सरकारों की नीतियों की देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व शासनों के दौरान गैंगस्टरों को संरक्षण, ताकत और राजनीतिक शह दी गई, जिसका खामियाजा आज पंजाब को भुगतना पड़ा। अब मौजूदा सरकार उस “बीमारी का इलाज” कर रही है, जो वर्षों पहले लगाई गई थी।

नील गर्ग ने ऐलान किया कि मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत पूरे पंजाब में 2,000 से अधिक पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जिनमें 12,000 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। ये टीमें लगातार तलाशी अभियान, दबिश और नेटवर्क तोड़ने की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत है।

गर्ग ने दो टूक शब्दों में कहा, “अब गैंगस्टरों के लिए कोई रहम नहीं होगा। संदेश साफ है—हथियार छोड़ो, पंजाब छोड़ो या जेल जाने के लिए तैयार रहो।” उन्होंने कहा कि वह दौर खत्म हो चुका है जब अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि विदेशों में बैठकर पंजाब में अपराध चलाने वाले करीब 60 गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है। उनके स्थानीय नेटवर्क, फंडिंग चैनल और सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। चाहे अपराधी पंजाब में हो, देश के किसी अन्य हिस्से में या विदेश में, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इसके साथ ही नील गर्ग ने भटके हुए युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि कोई गलत रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहता है, तो सरकार उसके पुनर्वास के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य अपराध नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार में है।

जनता की भागीदारी को अहम बताते हुए गर्ग ने समर्पित हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर दी गई हर सूचना सीधे एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स तक पहुंचेगी, पूरी तरह गोपनीय रहेगी और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए गर्ग ने कहा कि जो पार्टियां रोज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, उन्हें पहले अपने शासन वाले राज्यों की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर, पंजाब के भविष्य की इस लड़ाई में सभी को सहयोग करना चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Big Breaking: Lockdown की आशंका तेज! PM Modi का बड़ा एक्शन, बुलाई All Party Meeting

Big Breaking: Lockdown की आशंका तेज! PM Modi का बड़ा एक्शन, बुलाई All Party Meeting

देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। मौजूदा हालात और संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने देश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुला...

श्रीराम नवमी पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा आज, शहर में उत्सव का माहौल

श्रीराम नवमी पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा आज, शहर में उत्सव का माहौल

श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर आज Jalandhar में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे Shri Devi Talab Mandir से शुरू होकर...

ईरान-इजरायल जंग ने पकड़ी रफ्तार, कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमला से मचा हड़कंप

ईरान-इजरायल जंग ने पकड़ी रफ्तार, कुवैत पर ड्रोन-मिसाइल हमला से मचा हड़कंप

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच कुवैत पर ड्रोन और मिसाइल हमले की खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी...

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश से पकड़े गए

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश से पकड़े गए

पंजाब की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर हलके से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से फरार चल रहे थे और आखिरकार पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश से पकड़ लिया। गिरफ्तारी...

25 मार्च 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल

25 मार्च 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल

25 मार्च 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल— 🔮 मेष राशि (Aries) आज का दिन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch