जालंधर के Kosmo Hyundai शोरूम पर गंभीर आरोप — नई कार की जगह दी पुरानी

by | Sep 29, 2025 | Crime

Sep 29, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर। शहर के प्रतिष्ठित BMC चौक स्थित Kosmo Hyundai शोरूम पर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी रविंद्र राजू ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शोरूम से नई Hyundai Creta बुक की थी, लेकिन उन्हें नई गाड़ी की जगह पेंट की हुई पुरानी कार थमा दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 तारीख को कार डिलीवरी के समय सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन 1-2 दिन बाद जब वाहन की जांच की गई तो पता चला कि कार में पहले से पेंट किया गया है, जिससे शक गहरा गया कि यह कार पहले से उपयोग में थी।

शोरूम ने मान ली गलती, जल्द मिलेगी नई कार

मामला तूल पकड़ने के बाद Kosmo Hyundai प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार की है। शोरूम की ओर से कहा गया कि:

“हम ग्राहक की परेशानी समझते हैं और जल्द ही उन्हें नई Creta कार उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं।”

ग्राहकों के लिए बड़ा सबक — कार लेते समय ज़रूर करें ये जांच

यह घटना सभी कार खरीदारों के लिए एक चेतावनी है। वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:

✅ गाड़ी की VIN/Chassis Number को ऑनलाइन सत्यापित करें
✅ गाड़ी की पेंट और बॉडी लाइनिंग को अलग-अलग एंगल से चेक करें
Odometer Reading और Manufacture Date मिलान करें
✅ सभी डिलीवरी डॉक्यूमेंट्स और इंश्योरेंस पेपर सही से देखें

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

पंजाब के फगवाड़ा स्थित सिविल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखे एक शव के खराब होने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch