फर्जी वीडियो और गुरुओं की बेअदबी के आरोपों पर ‘आप’ का बड़ा प्रदर्शन, भाजपा-कांग्रेस-अकाली पर साधा निशाना

by | Jan 10, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी और एडिट किए गए वीडियो के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब भर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के उन नेताओं के खिलाफ किया गया, जिन पर ‘आप’ ने फेक वीडियो फैलाकर जनता को गुमराह करने और गुरुओं की बेअदबी करने का आरोप लगाया है।

‘आप’ नेताओं का कहना है कि सत्ता की राजनीति में विपक्षी दल इस कदर अंधे हो चुके हैं कि उन्होंने न धर्म का सम्मान किया और न ही गुरुओं की मर्यादा का। पार्टी ने आरोप लगाया कि जानबूझकर एडिट किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की गई।

फोरेंसिक जांच में फर्जी वीडियो की पुष्टि के बाद उभरा जनाक्रोश

‘आप’ नेताओं के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज होने और फोरेंसिक जांच में वीडियो से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद पार्टी ने राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। इसके तहत पंजाब के कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर जवाबदेही तय करने की मांग की।

पठानकोट में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। जालंधर कैंट में कांग्रेस नेता परगट सिंह, लंबी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, जबकि भुलथ में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खहिरा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मनीष सिसोदिया का तीखा हमला, जेल भेजने की मांग

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो नेता मामूली राजनीतिक फायदे के लिए फर्जी वीडियो फैलाते हैं और गुरु साहिबानों के अपमान से भी नहीं हिचकते, वे जेल के हकदार हैं।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के बयान से छेड़छाड़ कर उसमें जानबूझकर गुरु साहिबानों का संदर्भ जोड़ा गया। बाद में इसी एडिट किए गए वीडियो को भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के कई नेताओं ने बिना सत्यापन के आगे बढ़ाया, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो मूल रूप से दिल्ली के एक भाजपा नेता द्वारा पोस्ट किया गया था और बाद में विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे साझा कर साजिश को और हवा दी। सिसोदिया ने मांग की कि अब जब सच्चाई सामने आ चुकी है, तो झूठ फैलाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले सभी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जालंधर में प्रदर्शन, विपक्ष पर विकास से ध्यान भटकाने का आरोप

जालंधर में हुए विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ‘आप’ मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि विपक्षी दल विकास और जनहित के मुद्दों पर भगवंत मान सरकार का मुकाबला करने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं। इसी हताशा में वे झूठे और फर्जी वीडियो का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं द्वारा एक ही तरह का एडिटेड वीडियो साझा करना इस बात का सबूत है कि यह सुनियोजित साजिश थी। भगत ने कहा कि जनता अब इन हथकंडों को समझ चुकी है और ऐसे राजनीतिक षड्यंत्रों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

धर्म और जाति की राजनीति का लंबा इतिहास: ‘आप’

आम आदमी पार्टी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल का इतिहास धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने का रहा है। सत्ता की भूख में ये पार्टियां बार-बार समाज को बांटने की कोशिश करती रही हैं। ‘आप’ ने आरोप लगाया कि इस बार तो इन दलों ने राजनीतिक फायदे के लिए गुरुओं की मर्यादा तक को निशाना बना लिया।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या मनगढ़ंत सामग्री के जरिए समाज में नफरत फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘आप’ ने फर्जी वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सच सामने आने के बाद दोषियों को बचने नहीं दिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch