चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस आमने-सामने, AAP विधायकों के नाम पर जाली हस्ताक्षर का मामला

by | Oct 14, 2025 | National

Oct 14, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

सुखना लेक पर मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के बीच आमने-सामने टकराव हो गया। मामला आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों की फर्जी मुहर और जाली हस्ताक्षरों से जुड़ा है, जिसके आरोप में पंजाब पुलिस नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

🔴 कैसे शुरू हुआ विवाद?

सूत्रों के मुताबिक, रूपनगर पुलिस टीम सिविल ड्रेस में नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने सुकना लेक पहुंची। उस समय नवनीत चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी में मौजूद थे। पंजाब पुलिस के SP और DSP चंडीगढ़ में ही मौजूद थे और गिरफ्तारी की तैयारी में थे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा के चलते हालात तनावपूर्ण बन गए और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने खड़ी हो गई।

🔥 भिड़ंत का वीडियो वायरल

रूपनगर के SP और सेक्टर-3 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल के बीच हुई बहस का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में इंस्पेक्टर पटियाल गाड़ी में बैठे नजर आते हैं और कहते हैं—
“मैं डरता नहीं किसी से!”
जिस पर SP ने प्रतिक्रिया दी—
“ऐसे ही बैठे रहो फिर गाड़ी में।”

इस बीच, SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और नवनीत को हेडक्वार्टर लेकर चली गईं। उन्हें बाद में सेक्टर-3 थाने में रखा गया।

🧾 क्या हैं आरोप?

नवनीत चतुर्वेदी ने खुद को जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने:

  • पंजाब के 10 विधायकों की मुहरें बनवाईं

  • फर्जी हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने की कोशिश की

  • दावा किया कि पंजाब के 69 विधायक उनके समर्थन में हैं

मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद संबंधित विधायकों ने शिकायत दर्ज करवाई।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch