श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर पंजाब सरकार के माहभर चलने वाले समागम की शुरुआत आज से

by | Oct 24, 2025 | States

Oct 24, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हिंद दी चादर’, सर्बंस दानी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित महीने भर चलने वाले समागमों की शुरुआत कल, 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से होगी।
इन समागमों की अगुवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे, जो कल सुबह गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में नतमस्तक होंगे और गुरु साहिब समेत भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दियाला जी के शहीदी स्थलों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे नतमस्तक

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान कल सुबह 11:30 बजे गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब, दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब सरकार के कई मंत्री भी शामिल रहेंगे।
सभी मंत्री रुमाला साहिब भेंट करेंगे और सुबह 11 बजे होने वाली ‘सरबत के भले’ की अरदास में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में मत्था टेकने के उपरांत बाहर स्थित शहीदी स्थलों — भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी — पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

रकाब गंज साहिब में होगी रस्मी शुरुआत

शहीदी समागमों की औपचारिक शुरुआत कल शाम 6 बजे गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब, दिल्ली में होने वाले विशेष कीर्तन दरबार से होगी।
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पंजाब सरकार ने इन समागमों को 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक श्रद्धा, सत्कार और गुरु मर्यादा के अनुसार आयोजित करने का ऐलान किया है।

🚩 चार नगर कीर्तन और आनंदपुर साहिब में समापन

समागमों के दौरान चार विशाल नगर कीर्तन निकाले जाएंगे — जिनमें से एक श्रीनगर से और बाकी तीन पंजाब के विभिन्न हिस्सों से प्रारंभ होंगे।

इन समागमों का भव्य समापन 23, 24 और 25 नवंबर को खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों से होगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजन गुरु मर्यादा, अनुशासन और श्रद्धा के साथ हों ताकि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत का संदेश विश्वभर में पहुंचे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch