प्रेमिका को किसी और संग देख भड़क गया प्रेमी ……..

by | May 4, 2025 | Crime

May 4, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

लुधियाना के समराला चौक के निकट एक युवती का आशिक युवती को अन्य पुरुष के साथ देख कर भड़क गया जिसके बाद आशिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने दोस्त सावन सिंह और 2 महिला दोस्तों के साथ बस स्टैंड से समराला चौक की तरफ जा रहा था। कार वह ड्राइव कर रहा था। साइड वाली सीट पर एक परिचित युवती उसके साथ बैठी हुई थी। रास्ते में उक्त युवती की हैरी नामक युवक के साथ बहस शुरू हो गई।

 

कुछ देर बाद हैरी अपने साथियों के साथ समराला चौक के निकट पहुंचा और उसकी कार को रोका। हैरी सहित उसके साथियों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार हैरी को शक था कि उसकी महिला साथी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसी कारण हैरी ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी आदित्य शर्मा ने बताया कि हैरी और हमला करने वाले उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमला करने वाले 2 युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch