पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: व्यापारियों को राहत, एकमुश्त निपटारा योजना की समय-सीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ी

by | Jan 1, 2026 | National

Jan 1, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के व्यापारी वर्ग और औद्योगिक क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने करदाताओं को बड़ी सुविधा देते हुए ‘बकाया करों की रिकवरी संबंधी पंजाब एकमुश्त निपटारा योजना-2025’ (OTS-2025) की समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया है। इस फैसले से हजारों व्यापारियों और उद्योगों को लंबे समय से चले आ रहे कर विवादों से राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (GTPA) पंजाब सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों और हितधारकों की ओर से योजना की अवधि बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब तक कर विभाग को 6,348 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि व्यापारी वर्ग इस योजना को सकारात्मक रूप से अपना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के अंतिम महीनों में जीएसटी, वैट और अन्य टैक्स रिटर्न की तिथियां एक साथ आने के कारण करदाताओं पर काम का अत्यधिक दबाव रहा। इसके अलावा, वैट असेसमेंट ऑर्डर की लंबित डिलीवरी जैसी व्यावहारिक दिक्कतों के चलते कई व्यापारी दिसंबर की मूल समय-सीमा तक अपनी देनदारियों का सही आंकलन नहीं कर पा रहे थे।

गौरतलब है कि OTS-2025 योजना की शुरुआत 1 अक्टूबर 2025 से की गई थी और यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी करदाता-अनुकूल पहलों में से एक मानी जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य जीएसटी युग से पहले के पुराने और लंबित कर विवादों का निपटारा करना तथा राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत निर्धारित बकाया राशि के आधार पर करदाताओं को ब्याज और जुर्माने पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, साथ ही मूल कर राशि में भी बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि समय-सीमा में यह विस्तार ईमानदार करदाताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमारी सरकार कर अनुपालन को सरल बनाने और व्यापारियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 31 मार्च 2026 तक की नई समय-सीमा यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी योग्य करदाता केवल समय या प्रशासनिक अड़चनों के कारण इस योजना से वंचित न रह जाए।”

उन्होंने राज्य के सभी योग्य व्यापारियों, उद्योगपतियों और राइस मिल मालिकों से अपील की कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं और अपने कर बकाया का निपटारा कर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत बिना किसी आर्थिक बोझ के करें। साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि 31 मार्च 2026 के बाद योजना समाप्त होने पर डिफॉल्टर करदाताओं के खिलाफ सख्त वसूली कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 जुलाई से 4 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान...

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के एक युवक गुरप्रीत सिंह को अपनी Most Wanted सूची में शामिल किया है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ...

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस प्रमुखों (SSP) को सुरक्षा...

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

पंजाब के लुधियाना से करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली दस्तावेज तैयार कर एक महिला की कीमती संपत्ति को अवैध रूप से अपने नाम ट्रांसफर कराया गया और बाद में उसी संपत्ति को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये का लोन भी...

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch