योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलने से उत्साहित युवाओं ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की

by | Aug 20, 2024 | National

Aug 20, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी जा रही सरकारी नौकरियों की युवाओं ने भरपूर सराहना की है। यहां विभिन्न विभागों में भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित समारोह के दौरान अपने विचार साझा करते हुए मनीष शर्मा नामक एक नव-नियुक्त युवा ने बताया कि उन्होंने 2021 में मास्टर डिग्री पूरी की और तब से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब में नौकरियां बेची जाती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं और अब युवाओं को नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस नौकरी ने उनकी किस्मत बदल दी है क्योंकि पहले वह विदेश जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब उन्हें अपने दोस्तों के साथ यहीं नौकरी मिल गई है।

धूरी के पास स्थित गांव शेरपुर सोढ़ियां के एक युवा ने बताया कि वह पिछले 14 साल से एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण उन्होंने सरकारी नौकरी की आस छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में स्थिति बदली है और युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरियां मिल रही हैं।

लुधियाना की एक प्राइवेट शिक्षिका मनिंदर कौर ने कहा कि यह उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि अब विदेश जाने की प्रवृत्ति में बदलाव आया है और बड़ी संख्या में युवा नौकरी पाने की उम्मीद में पंजाब वापस आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों से लौटे सैकड़ों छात्र उनके पास लुधियाना के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहे हैं।

एक नव-नियुक्त लड़की कोमल सागर ने कहा कि वह लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रही थी और इसके लिए उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी। उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से पिछली सरकार ने परीक्षा पास करने के बावजूद युवाओं को निराश किया। उन्होंने कहा कि अब हालात में सकारात्मक बदलाव आया है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही हैं।

पंजाब सरकार में नव-नियुक्त अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रणधीर सिंह ने बताया कि वह 2008 में पंजाब पुलिस में चुने गए थे, लेकिन 2012 में उन्हें निकाल दिया गया, जिसके बाद उन्हें अमेरिका और कनाडा जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह इस समय कुश्ती अकादमी चला रहे हैं और उन्होंने बिना सिफारिश या रिश्वत के पटवारी की नौकरी प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह एक नई क्रांति है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जाता है।

विदेश जाने के इच्छुक हरप्रीत सिंह नामक एक युवा ने बताया कि पिछली सरकारों के नौकरी देने में उदासीन रवैये के कारण उन्होंने आईलेट्स करके बाहर जाने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दी और उन्होंने विदेश जाने से पहले यहां सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और उनका सरकारी नौकरी के लिए चयन हो गया।

सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले एक अन्य युवा सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 18 साल भारतीय सेना में सेवा की थी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं को सरकारी नौकरियां देने पर ध्यान नहीं दिया, जिससे उनका मनोबल टूट गया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां देकर क्रांतिकारी बदलाव लाया है, जो अत्यधिक उत्साहजनक है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch