🚨 नदियों का जलस्तर बढ़ा, रेल यातायात अस्त-व्यस्त: कई ट्रेनें रद्द, कुछ लेट और डायवर्ट

by | Sep 4, 2025 | National

Sep 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नदियों और नहरों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के चलते दिल्ली, जम्मू और फिरोजपुर रूट की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट किया गया है।

  • 14682 जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन को मेरठ सिटी पर शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया गया।

  • 14681 दिल्ली-जालंधर ट्रेन मेरठ सिटी से शॉर्ट-ओरिजिनेट हुई।

  • 14521 दिल्ली से चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

  • वंदे भारत (वैष्णो देवी रूट) और फिरोजपुर जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द रहीं।

देरी के क्रम में:

  • नई दिल्ली से आने वाली 22487 वंदे भारत करीब 20 मिनट लेट कैंट पहुंची।

  • 12497 शान-ए-पंजाब निर्धारित समय 12.50 बजे की बजाय ढाई घंटे की देरी से करीब 3:15 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।

  • 12029 स्वर्ण शताब्दी आधा घंटा लेट दोपहर बाद आई।

  • अमृतसर से जाती हुई 12030 ट्रेन लगभग 16 मिनट की देरी से रवाना हुई।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने से ट्रैक और पुलों पर खतरा बना हुआ है, इसलिए सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाए गए हैं। साथ ही, यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर चेक कर लें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch