वायरल वीडियो सच या झूठ? हाथकड़ियों में भांगड़ा करता युवक, पंजाब पुलिस ने बताई बड़ी सच्चाई

by | Nov 11, 2025 | National

Nov 11, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथों में हथकड़ियां लगाए एक युवक शादी समारोह में भांगड़ा करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी उसके पास खड़ा नजर आता है, जिससे यह दावा किया जा रहा है कि युवक को जेल से विशेष अनुमति लेकर दोस्त की शादी में डांस करने लाया गया है।

वीडियो पर हजारों शेयर और कमेंट्स के बाद कई यूजर्स ने इसे पंजाब पुलिस से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसे पुलिस की नरमी बताया, जबकि कई इसे विभाग की कथित लापरवाही के रूप में प्रस्तुत कर रहे थे।

हालांकि, वायरल दावों के बाद पंजाब पुलिस ने इस वीडियो को पूरी तरह फेक करार दिया है। पुलिस ने साफ कहा है कि यह वीडियो पंजाब का नहीं है और इसे गलत तरीके से पंजाब पुलिस से जोड़ा जा रहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रही वर्दी उनकी आधिकारिक वर्दी से मेल नहीं खाती, इसलिए इसका पंजाब पुलिस से कोई संबंध नहीं है।

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक वीडियो को शेयर न करें और फेक न्यूज से बचें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch