वैदिक शिक्षा से संवर सकता है बच्चों का भविष्य: हरजोत सिंह बैंस, मनीष सिसोदिया का शिक्षा पर जोर

by | Jan 31, 2026 | National

Jan 31, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने वैदिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। यह विचार बीसीएम स्कूल, लुधियाना में आयोजित वैदिक भाषण प्रतियोगिता और पुरस्कार समारोह के दौरान सामने आए।

सनातन सेवा समिति पंजाब और वेद प्रचार मंडल पंजाब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में 25 स्कूलों के 296 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वेद, उपनिषद, रामायण और गीता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह में विजेता विद्यार्थियों और भाग लेने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का राज्य और देश हम भविष्य में देखना चाहते हैं, उसी अनुरूप सिद्धांत और मूल्य बच्चों को शिक्षा के माध्यम से दिए जाने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को न सिर्फ आधुनिक ज्ञान दे रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी विरासत और संस्कारों से भी जोड़ रहे हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भले ही आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है, लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मनीष सिसोदिया द्वारा तैयार किया गया शिक्षा मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जब पौधा छोटा होता है, तब उसे सही दिशा दी जा सकती है। उसी तरह बच्चों को शुरुआती उम्र में मजबूत और मूल्य आधारित शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारा जा सकता है।

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि वे एक दशक से अधिक समय से शिक्षा और राजनीति से जुड़े हैं, लेकिन इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने इस पहल का श्रेय सनातन सेवा समिति पंजाब, वेद प्रचार मंडल पंजाब, बीसीएम स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया।

सिसोदिया ने कहा कि वेद, उपनिषद, रामायण और गीता जैसे ग्रंथ केवल धार्मिक किताबें नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टि भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस ज्ञान को पढ़ें, समझें और अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि यह पहल बीसीएम स्कूल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे पंजाब के स्कूलों में वैदिक शिक्षा को स्थान मिलना चाहिए।

उन्होंने आधुनिक विज्ञान और प्राचीन ज्ञान की तुलना करते हुए कहा कि आज दुनिया वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में बैठकर ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने की कोशिश कर रही है। इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन और ऊर्जा के सिद्धांतों पर जो खोजें हो रही हैं, उनका उल्लेख हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों साल पहले कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने ध्यान और आत्मचिंतन के जरिए यह समझ लिया था कि यह संसार कंपन और ऊर्जा से बना है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि यदि हमारे बच्चे वेद, उपनिषद, रामायण और गीता के ज्ञान से होकर आधुनिक विज्ञान की ओर बढ़ेंगे, तो वे न केवल अच्छे वैज्ञानिक बनेंगे, बल्कि बेहतर इंसान भी बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज के सोशल मीडिया युग में बच्चों के दिमाग में अनावश्यक जानकारी और नकारात्मकता भर जाती है, जिसे वैदिक और आध्यात्मिक साहित्य के माध्यम से साफ किया जा सकता है।

इस अवसर पर सनातन सेवा समिति पंजाब के अध्यक्ष विजय शर्मा और वेद प्रचार मंडल पंजाब के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष से बच्चों को संस्कृति और वेदों से जोड़ने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसका सकारात्मक असर विद्यार्थियों पर साफ दिखाई दे रहा है। समारोह के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की मांगों को देश के गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ऑपरेशन संदूर और बाढ़ के कारण पंजाब को भारी नुकसान हुआ, इसलिए राज्य को विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए।

हरजोत सिंह बैंस ने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार शिक्षा के लिए बजट बढ़ाए। उन्होंने कहा कि यदि भारत को सचमुच विश्व शक्ति बनाना है, तो शिक्षा पर निवेश बढ़ाना होगा। केवल एक या डेढ़ प्रतिशत बजट से स्कूल, कॉलेज और शोध संस्थानों को मजबूत नहीं किया जा सकता। कम से कम 10 प्रतिशत बजट शिक्षा प्रणाली के लिए तय होना चाहिए।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ विद्यार्थियों को प्रेरित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक ज्ञान को जोड़कर ही संतुलित और सशक्त भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या...

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार जालंधर में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसका रेट 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ और इसका भाव...

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

पंजाब के Amritsar स्थित Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पर बड़ी बरामदगी का मामला सामने आया है। यहां डीआरआई और कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री के सामान की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने महिला के बैग से चार...

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब के Ludhiana शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने का मामला सामने आया है। इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School की स्कूल वैन ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन को रुकवाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भारी हंगामा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वैन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch