विवादों में घिरी पंजाब की यह महिला पुलिस अधिकारी, नशा तस्कर से रिश्वत लेने के लगे आरोप

by | Oct 24, 2024 | Crime

Oct 24, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

इस समय की बड़ी खबर मोगा से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोगा के थाना कोटईसे खां में तैनात एस.एच.ओ. अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल सहित पांच लोगों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल पर नशा तस्कर की मदद करने के इलजाम लगे हैं। बता दें कि एक अक्तूबर को अफीम बरामदगी के मामले में दर्ज किए गए केस में आज तब नया मोड़ आ गया, जब अर्शप्रीत कौर खुद मामले में नामजद आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ सोनू के भाई व बेटे को बचाने के मामले में लाखों रुपए की रिश्वत लेने के मामले में घिर गई।

जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. धर्मकोट पुलिस कर्मचारियों के साथ कोटईसे खां में मौजूद थे। इस दौरान सूचना मिली कि एक अक्तूबर को दर्ज मामला जिसमें 2 किलो अफीम दिखाई गई है और अमरजीत सिंह सोनू को नामजद किया गया है परंतु असलियत में उसके भाई मनप्रीत सिंह व बेटे गुरप्रीत सिंह भी साथ थे जिनसे 3 किलो अफीम बरामद हुई है। इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल, मुख्य मुंशी गुरप्रीत सिंह कोटईसे खां व राजपाल सिंह मुख्य मुंशी पुलिस चौकी बलखंडी ने आपस में मिलकर किसी व्यक्ति के माध्यम से 8 लाख रुपए में सौदा कर 5 लाख रुपए हासिल किए तथा मामला अमरजीत सिंह पर कर दिया।

इस मामले में थाना कोटईसे खां में अब एस.एच.ओ. अशप्रीत कौर ग्रेवाल, हवलदार गुरप्रीत सिंह, हवलदार राजपाल सिंह, मनप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। डी.एस.पी. रमनदीप सिंह के बयानों के आधार पर हुए इस केस में थाना कोटईसे खां की पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch