शारदीय नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी धाम फूलों से सजा, श्राइन बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

by | Sep 22, 2025 | International

Sep 22, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही त्रिकूट पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में आस्था और उत्सव का माहौल चरम पर है। पूरा मंदिर परिसर फूलों से सजाया गया है, जहां नौ दिनों तक माता के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर ओर भक्ति और उल्लास का नजारा देखने को मिल रहा है।

लेकिन इस बीच, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने श्रद्धालुओं को एक अहम चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर “चुनरी चरवा, चोला और उपहार सामग्री” बेचने वाले पेज पूरी तरह फर्जी हैं और ऐसे पेजों से सावधान रहना जरूरी है।

श्रद्धालुओं को ठगने की कोशिश

श्राइन बोर्ड ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई धार्मिक सामग्री नहीं बेचता। लेकिन कई फर्जी अकाउंट बोर्ड के नाम का दुरुपयोग कर श्रद्धालुओं को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। बोर्ड ने भक्तों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या पेज से सामान न खरीदें और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को फूलों की सजावट से भव्य रूप दिया गया है। देवी मां के दरबार में घंटों कतारों में खड़े होकर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

लक्की ओबराय हत्याकांड में एक और बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में...

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch