वड़िंग से किया सवाल, पूछा- क्या आप का मतलब है कि जत्थेदार भाजपा और सुखबीर बादल के इशारे पर काम कर रहे है?

by | Oct 25, 2024 | International

Oct 25, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वड़िंग के जत्थेदार पर दिए विवादित बयानों की कड़ी निंदा की है। कंग ने वड़िंग से सवाल किया और पूछा क्या आप का मतलब है कि जत्थेदार भाजपा और सुखबीर बादल के इशारे पर काम कर रहे है? 

कंग ने राजा वड़िंग के बयान का जिक्र किया, जिसमें वह कह रहे हैं, “अकाल तख्त के जत्थेदार बादल परिवार की लिखी हुई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बादल परिवार बीजेपी को जीताने के लिए खुद इलेक्शन नहीं लड़ रही है क्योंकि बीजेपी के कैंडिडेट मनप्रीत बादल हैं।”

कंग ने कहा कि राजा वड़िंग ने भले ही माफी मांग ली है, लेकिन उनका बयान कांग्रेस पार्टी की नीयत पर बेहद गंभीर सवाल उठाता है। इन लोगों ने हमेशा सिख संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश की है। सिख संस्थाओं के प्रति शुरू से इनकी सोच घटिया रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले ऐसे लोग हैं जिन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब पर तोपें चलवाई और दरबार साहिब पर हमला कराया।
मैं पंजाब के लोगों को बताना चाहता हूं कि अकाली दल बादल, कांग्रेस और भाजपा तीनों ने पंथ के खिलाफ काम किया है और मिलकर पंजाब पर दशकों राज किया है।

ये सभी आपस में मिले हुए हैं। ये लोग सिर्फ अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए पंथ, पंजाब और सिखों की बात करते हैं। पंजाब के लोग इनको सबक सिखाएंगे। कंग ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हमेशा से सर्वोच्च रहें हैं और रहेंगे। ये लोग लाख कोशिश कर लें उन पर कोई आंच नहीं आने वाली है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने जारी की चेतावनी, ठग उनके नाम पर लोगों से मांग रहे पैसे

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक Mankirt Aulakh ने अपने फैंस और आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि कुछ ठग उनके और उनकी टीम के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।...

लुधियाना में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

लुधियाना में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

दुनिया भर में बने तनावपूर्ण हालातों के बीच एलपीजी गैस की संभावित कमी और कालाबाजारी को रोकने के लिए लुधियाना जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने घरेलू गैस की सुचारु और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कमेटी का गठन किया...

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर शहर से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवक स्कैनर से ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर मोबाइल दुकान से एयरपॉड्स लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के अमन नगर इलाके...

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch