पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

by | Mar 4, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ सोशल” पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) को समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले ऊर्जा जहाजों को कम लागत वाला पॉलिटिकल रिस्क इंश्योरेंस और वित्तीय गारंटी दी जाएगी। यह सुविधा सभी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर हालात और बिगड़े तो अमेरिकी नौसेना होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका हर हाल में दुनिया में ऊर्जा आपूर्ति का मुक्त प्रवाह बनाए रखेगा।

गौरतलब है कि होरमुज जलडमरूमध्य लगातार चौथे दिन बंद रहने से वैश्विक तेल बाजार में हलचल है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

यह तनाव उस समय बढ़ा जब हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Jalandhar देहाती में बदमाशों की शामत, पुलिस ने किया encounter

Jalandhar देहाती में बदमाशों की शामत, पुलिस ने किया encounter

पंजाब के जालंधर जिले में सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, देर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch