बड़ी ख़बर : पंजाब में कल होगा Black Out, बजेंगे सायरन, ना घबराएं

by | May 6, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बीते दिनी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले को लेकर कल यानि कि 7 मई को पंजाब के कुछेक जिलों में MockDrill की जा रही है । इस मॉक ड्रिल का मकसद आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण और नागरिकों को प्रशिक्षित करना है। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं।

 

इस मॉक ड्रिल के तहत लोगों को युद्ध या आपदा के समय अपनी जान बचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि पंजाब के जिन जिलों में कल मॉक ड्रिल की जाएगी उनकी सूची आ गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, बरनाला, भाखड़ा-नंगल, हलवारा, कोटकपुरा, बटाला, मोहाली (एस.ए.एस. नगर), अबोहर, फरीदकोट, रोपड़ और संगरूर के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी कल सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट होगा। इस दौरान लोगों को बेहद सर्तक रहने की जरुरत है। इसके साथ ही वह प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। वहीं इस दौरान लोग प्रशासन का सहयोग करें और घबराएं नहीं।

 

सायरन से लेकर बंकर की सफाई तक के उपाय

गृह मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, मॉक ड्रिल में जो प्रमुख गतिविधियाँ शामिल होंगी, वे हैं…

हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरनों का संचालन

नागरिकों को सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण

बंकरों और खाइयों की साफ-सफाई

ब्लैकआउट की स्थिति में उपाय

महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा और निकासी योजना का अभ्यास

वायुसेना और संचार नेटवर्क का परीक्षण भी होगा

ड्रिल में शामिल अन्य गतिविधियाँ…

वायुसेना के साथ हॉटलाइन और रेडियो लिंक का संचालन

मुख्य और वैकल्पिक (छाया) नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता की जांच

अग्निशमन, होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch