ठगों ने पंजाब पुलिस के इस धाकड़ DSP को ही बना लिया निशाना

by | Jul 12, 2025 | Crime

Jul 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में ठगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो अब पंजाब के पुलिस मुलाजिमों को ही अपना निशाना बनाने में लगे हुए है, इतना ही नहीं इस बार तो ठगों ने पंजाब पुलिस के एक धाकड़ DSP को ही अपना निशाना बना लिया है।

 

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार डीएसपी अतुल सोनी के साथ 22.25 लाख रुपये की ठगी हो गई। अतुल सोनी वर्तमान में गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मोहाली से जुड़े एक पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पुराने इस मामले को लेकर डीएसपी अतुल सोनी ने 18 अप्रैल को जिला पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गुलमोहर मुबारकपुर (डेराबस्सी), जिला मोहाली निवासी करणप्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपये की ठगी की है। एसपी ने धोखाधड़ी के इस मामले की जांच की।

ढाई महीने की जांच के बाद पता चला कि इन आरोपियों ने डीएसपी सोनी से 22 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की है। जिला पुलिस प्रमुख दीपक पारीक के आदेशों के बाद डीएसपी अतुल सोनी के बयानों पर आरोपी करणप्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यहां हैरानी की बात यह है कि डीएसपी स्तर के अधिकारी से इतनी बड़ी रकम की ठगी होने से पुलिस पर ही सवाल उठ रहे हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch