इस समय की बड़ी ख़बर जालंधर के साथ जुड़ी हु़ई कारण कि पंजाब के जालंधर शहर में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात में वकील पर गोली चली है और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के चेयरमैन परमिंदर सिंह ढींगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उन पर गोली चलाई गई जिस कारण उनकी मौत हो गई।
वहीं शहर में दिन-दिहाड़े इस वारदात का हो ज़ाने से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।