
लुधियाना के एक युवक को खुद को वीआईपी साबित करना महंगा पड़ गया, गौर हो कि लुधियाना का रहने वाला एक युवक अपनी Thar गाड़ी पर हूटर और पुलिस की गाड़ी की लाईट वाला फलैशर लगा कर घूम रहा था। जिसकी किसी ने वीडियो बना कर पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा दी।
पुलिस अधिकारियों ने वीडियो मिलने के बाद उक्त वीडियो पुलिस कर्मियों के ग्रुपों में डालकर कार्रवाई के लिए कहा गया। बुधवार सुबह भारत नगर चौक में ड्यूटी पर तैनात एएसआई रणजोध सिंह ने उक्त गाड़ी को नंबर के आधार पर रोक लिया। हालांकि जब युवक को रोका गया तो उसने गाड़ी में से हूटर तथा पुलिस फ्लैशर हटा दिया था।
युवक का कहना था कि उसे इस बात का इल्म हो गया था कि उसकी वीडियो वायरल हो चुकी है। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका अनधिकृत तौर पर हूटर तथा पुलिस फ्लैशर लगाने के आरोप में चालान किया है।








