थाना प्रभारी को शो कॉज नोटिस व ASI लाइन हाजिर

by | Dec 30, 2024 | Crime

Dec 30, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ के सैक्टर-34 स्थित इमिग्रेशन कम्पनी के कार्यालय में घुस संचालक पर हमले को लेकर स्टाफ की शिकायत पर एफ.आई.आर. को लेकर डी.जी.पी. सुरेंद्र सिंह यादव ने सैक्टर-34 थाना प्रभारी पर जमकर फटकार लगाई।

 

एस.एस.पी. का चार्ज देख कर रहे एस.पी. मंजीत ने सैक्टर-34 थाना प्रभारी सतविंदर को शो कॉज नोटिस जारी किया है। ए.एस.आई. जोगिंदर को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा बीट स्टाफ में तैनात कांस्टेबल कुलदीप को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में पता चला कि बीट बाक्स के बाहर रास्ता रोककर पिस्टल तानने का मामले में कार्रवाई हुई है।

 

मोहाली के खरड़ निवासी गगनदीप शर्मा ने शिकायत में बताया था कि पति जसबीर सिंह के साथ सैक्टर-34 में प्राइम जर्नी इमिग्रेशन कंसल्टेंसी चलाती हैं। बुधवार दोपहर दफ्तर में ग्रेट फ्लायर ओवरसीज इमिग्रेशन नामक फर्म के 7-8 कर्मचारी स्टाफ के साथ बहस कर रहे थे। गगनदीप और पति जैसे ही अपने कैबिन में गए, लवप्रीत मान, जोत और अन्य भी घुस गए। उन्होंने पति को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। गगनदीप ने बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और कानों से सोने की बालियां छीन ली। गगनदीप बीट बॉक्स में शिकायत दर्ज करवाने गईं तो आरोपी लवप्रीत मान, जोत और उनके साथी बाहर खड़े थे। लवप्रीत नेगगनदीप का रास्ता रोककर पिस्तौल तान कर और जान से मारने की धमकी दी थी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने गगनदीप के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch