श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, सैलानियों को जाति पूछ मारी गोली

by | Apr 22, 2025 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बड़ी ख़बर जम्मू कश्मीर से है जहां पर पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से कुछ समय पहले ही एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, यह हमला भी कश्मीर के पर्यटन स्थल और श्री अमरनाथ यात्रा के शुरूआती स्थल पहलगाम में किया गया है। आपको बतां दे कि पहलगाम वो स्थान है जहां पर श्री अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री शिविर बनाया जाता है।

 

इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत होने की सूचना है। पहलगाम आतंकी हमले में 28  से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में है. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. भारतीय सेना, विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है. जंगलों के ऊपर हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है, जिससे आतंकियों की तलाश की जा सके. गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर पर नजर बनाए हुए हैं।

 

आर्मी चीफ भी जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने वाले हैं. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. दिल्ली में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने हाई-लेवल मीटिंग कर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. निहत्थे और बेसहारा पर्यटकों पर आतंकियों के द्वारा कायराना तरीके से हमला करने की घटना की चौतरफा आलोचना हो रही है. इस घटना में इजराइल और इटली के भी पर्यटकों को आतंकियों ने निशाना बनाया है

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch