तरनतारन में ग्रंथी की गोली मारकर हत्या — पूर्व सैनिक चचेरा भाई आरोपी, पुलिस की छापेमारी जारी

by | Oct 23, 2025 | Crime

Oct 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुद्वारा ईशरसर नानकसर हरिके पत्तन में सेवारत ग्रंथी रणजीत सिंह उर्फ राणा (39) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को मृतक के ही चचेरे भाई और पूर्व सैनिक हरपाल सिंह उर्फ पाला ने अंजाम दिया।

मामला पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव नाथूपुर का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह जब रणजीत सिंह अपने घर से बाहर निकल रहे थे, तभी हरपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब के प्रभारी बलजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह परिवारिक रंजिश या आपसी झगड़ा हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch