तरनतारन उपचुनाव: गाँव गंडीविंड में ‘आप’ को मिला जबरदस्त समर्थन

by | Nov 1, 2025 | Political

Nov 1, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

तरनतारन विधानसभा हलके के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की मुहिम लगातार गति पकड़ रही है। ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में गांव-गांव हो रही जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गाँव गंडीविंड में पार्टी की चुनावी मुहिम की नई शुरुआत हुई, जहां लोगों का उत्साह देखने लायक था।

गाँव गंडीविंड में हुए इस प्रभावशाली जन-समारोह में ग्रामीणों ने एकजुट होकर हरमीत सिंह संधू के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात एक कर देंगे

इस अवसर पर हरमीत सिंह संधू ने कहा कि गाँव-गाँव से मिल रहा जनता का प्यार और भरोसा इस बात का सबूत है कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि तरनतारन की जनता विकास, पारदर्शिता और ईमानदार राजनीति चाहती है, और यही वजह है कि लोग फिर से ‘आप’ के हक में फैसला देने को तैयार हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि गांव गंडीविंड में हुआ यह भारी जनसमर्थन ‘आप’ की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। लोगों की भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि तरनतारन उपचुनाव में ‘आप’ ही जनता की पहली पसंद बनने जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch