तरनतारन में अनोखा मामला: शादी से पहले सहेली संग फरार हुई युवती, रिश्ता टूटा, परिवार सदमे में

by | Jan 3, 2026 | Lifestyle

Jan 3, 2026 | Lifestyle

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के तरनतारन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती अपनी सहेली के साथ घर से फरार हो गई। खास बात यह है कि फरार युवती की शादी कुछ ही दिनों में तय थी। घटना की जानकारी मिलते ही होने वाले दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया, जिससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और साथ में आती-जाती थीं। परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के बीच गहरी नजदीकियों का अंदाजा नहीं था। घर से फरार होने के बाद ही परिवार को पता चला कि दोनों के बीच दोस्ती से आगे का संबंध था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूसरी युवती पहले भी यह कह चुकी थी कि उनकी बेटी उसकी गर्लफ्रेंड है और वह खुद को लड़का बताकर उससे शादी करेगी, लेकिन उस समय इसे मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया गया।

परिवार ने बताया कि शादी की तारीख 14 जनवरी तय थी। इसके लिए कर्ज लेकर दहेज का सामान जुटाया गया, शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन 24 दिसंबर को युवती सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों का यह भी आरोप है कि वह घर से 30 हजार रुपये नकद लेकर गई है। इस घटना के बाद परिवार सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है और दूसरी युवती के परिजनों से पूछताछ की मांग की है। वहीं, फरार युवती की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि उनकी बेटी घर लौट आती है तो उसे माफ कर दिया जाएगा।

इस मामले में तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां बालिग हैं, जिस कारण पुलिस की कार्रवाई सीमित है। हालांकि, मामले को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch