तीन दिन तक और नहीं चलेगा रेल यातायात, किसान जत्थेबंदियों ने किया ऐलान

by | Sep 26, 2020 | Food

Sep 26, 2020 | Food

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पिछले काफी दिनों से चल रहे खेतीबाड़ी आर्डीनेंस के खिलाफ किसानों का रोष मुज़ाहरा चल रहा है, जिसके चलते ही 24 तारीख को किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया गया था और इसके चलते ही 25 सितंबर शुक्रवार को पंजाब बंद की काल भी दी गई थी।

 

लेकिन इस बिल के विरोध में शनिवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति का पंजाब के अमृतसर में ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है। समिति ने बिल के विरोध में 24 से 26 सितंबर तक ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया था।  रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को कई ट्रेनों का रद्द कर दिया था। आज आंदोलन का अंतिम दिन था लेकिन प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठे हुए हैं।

वहीं अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रैकों पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बिल वापिस नहीं  लिए जाते, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

 

उधर, किसान संगठनों ने पूर्व में घोषित ‘रेल-रोको’ प्रदर्शन को तीन दिन और बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। गौर हो कि ‘रेल-रोको’ आंदोलन की शुरुआत 24 सितंबर से हुई थी, जो 26 सितंबर (आज) तक चलना है। लेकिन अब आंदोलन को 29 सितंबर तक बढाया गया है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि केंद्र के कृषि सुधारों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और कृषि क्षेत्र बड़े पूंजीपतियों के हाथों में चला जाएगा।

 

‘रेल रोको’ आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने तीन ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है और 20 विशेष ट्रेनें आशिंक रूप से रद्द की गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों में हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। तीन ट्रेनों को रद्द करने के अलावा नॉर्दर्न रेलवे ने 20 स्पेशल ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है, जिनमें मुंबई सेंट्रल-अमृतसर स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर करम भूमि एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक, बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक शामिल हैं। जबकि नांदेड़-अमृतसर को नई दिल्ली तक आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जय नगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस को अंबाला कैंट तक रद्द किया गया है और इसके अलावा भी सूची में कई ट्रेनें शामिल हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch