बेअदबी करने वालों पर होगी बड़ी कारवाई, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

by | Jun 29, 2025 | International

Jun 29, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पवित्र ग्रंथों की बेअदबी से जुड़े मामलों को सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि, पवित्र ग्रंथ की बेअदबी से जुड़े मामलों में सजा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार एक कानून लाएगी। अपने सरकारी आवास पर ‘सर्ब धर्म बेअदबी रोको कानून मोर्चा’ के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगम्बरों की पवित्र भूमि है, जिन्होंने पूरी दुनिया को आपसी प्रेम और सहनशीलता का मार्ग दिखाया है।

 

उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ-साथ समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता का अनूठा मिश्रण है।  सीएम मान ने कहा कि सरकार अपराधियों को सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत राज्य कानून बनाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करेगी। उन्होंने मौजूदा कानूनी खामियों पर चिंता व्यक्त की, जिसके कारण ऐसे अक्षम्य अपराध करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह अनुचित करार दिया।

 

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन बेअदबी की घटनाओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को उनके बुरे कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch