
दीवाली को लेकर जहां बाज़ारों में पूरी तरह से चहल पहल चल रही है वहीं इन दोनों गिफ्ट देने और लेने का भी एक खास ही ट्रैंड चल रहा है। हालांकि गिफ्ट देने का यह ट्रैंड पहले पहल रिश्तेदारों में या फिर कुछ खास दोस्तों के बीच चलता था, लेकिन आज़ के समय में गिफ्ट के नाम पर कहीं ना कहीं कुछ भ्रष्टाचार भी चलता हुआ नज़र आ रहा है।
लेकिन जालंधर देहाती के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने दीवाली के दिनों में चलने वाले इस गिफ्ट ट्रैंड को खतम करने के लिए जालंधर देहाती पुलिस के अधिकारित पेज़ पर एक पोस्ट सांझी की है जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि उन्हें यानि कि खुद एसएसपी जालंधर देहाती को और ना ही उनकी टीम के किसी भी पुलिस मुलाजिम को कोई गिफ्ट दिया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह भी एक तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली बात है इसलिए ऐसा ना किया जाए।








