सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को केंद्र सरकार की सख्त चेतावनी, आपत्तिजनक कंटेंट न हटाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

by | Dec 30, 2025 | International

Dec 30, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल कंपनियों को अश्लील, आपत्तिजनक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस संबंध में 29 दिसंबर को एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए साफ कहा है कि यदि गैर-कानूनी कंटेंट समय पर नहीं हटाया गया, तो संबंधित प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रालय ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को जो कानूनी छूट मिलती है, वह तभी लागू होती है जब वे गैर-कानूनी कंटेंट पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें। यदि कंपनियां ऐसी सामग्री को नजरअंदाज करती हैं या लापरवाही बरतती हैं, तो उनकी यह सुरक्षा समाप्त हो सकती है और उनके खिलाफ आईटी एक्ट, आईपीसी और अन्य संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज किए जा सकते हैं।

एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी प्लेटफॉर्म को ऐसी शिकायत मिलती है, जिसमें किसी व्यक्ति को यौन गतिविधियों से जोड़ा गया हो या उसकी नकल अथवा दृश्य सामग्री साझा की गई हो, तो 24 घंटे के भीतर उस कंटेंट को हटाना अनिवार्य होगा। वहीं, किसी अदालत या सरकारी एजेंसी के आदेश पर कंटेंट को तत्काल ब्लॉक करना होगा।

सरकार ने यह भी चिंता जताई है कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स अश्लील और गैर-कानूनी कंटेंट को लेकर पर्याप्त सख्ती नहीं बरत रहे हैं। इसी कारण सभी कंपनियों को अपने कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम, नीतियों और आंतरिक प्रक्रियाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आईटी मंत्रालय ने दो टूक कहा है कि आईटी नियम 2021 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और यह देखा जाए कि किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बच्चों के लिए हानिकारक कंटेंट फैलाने में न हो।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch