श्री करतारपुर साहिब ज़ाने वालों के लिए खुशखबरी, इस बात से मिली राहत

by | Nov 2, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

श्री  करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, अब करतारपुर साहिब जाने वाले लाखों सिख श्रद्धालुओं को वीजा फीस नहीं देनी होगी। शाहबाज शरीफ की सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ऐलान किया है कि वीजा फीस के नाम पर अब पैसे नहीं लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि हर साल लाखों सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब जाते है, जिनसे तकरीबन 1700 रुपए वीजा फीस ली जाती है। आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा पिछले काफी समय से इस फीस को माफ करने दबाव डाला जा रहा था। अब इस्लमाबाद ने सिख श्रद्धालुओ को बड़ी राहत दी है। यही नहीं अब ये वीजा ऑन अराइवल शुरू करने का भी ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से पाकिस्तान टूरिज्म को भी काफी फायदा होगा, क्योंकि हर साल 10 लाख के करीब सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब माथा टेकने जाते हैं। आपको बता दें कि 24 अक्तूबर 2019 को समझौते के बाद करतारपुर कोरिडोर को 5 साल के लिए खोले जाने के प्रावधान को और 5 साल क लिए बढ़ा दिया है।

वहीं आपको बता दें कि पाकिस्तान के ग्रह मंत्री मोहसिन नकवी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन वीजा की घोषणा की है। परंतु इस सुविधा से भारतीय सिख श्रद्वालुओं को वंचित रखा गया। सीमापार सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के ग्रह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि यह सुविधा इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के सिखों के लिए भी उपलब्ध है। मोहसिन नकवी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को अपने धार्मिक स्थानों पर सम्मान देने के लिए देश में आगमन के 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा मिलेगा। नकवी की टिप्पणी तब आई जब उन्होंने लाहौर में सिख तीर्थयात्रियों के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मंत्री ने पाकिस्तान आने वाले सिख तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch